Daily Horoscope
✕

श्रावण माह में 'चमत्‍कार' : घाघरा नदी में मिला 50 किलो चांदी का शिवलिंग

Updated: रविवार, 17 जुलाई 2022 (23:19 IST)
दोहरीघाट मऊ। हिन्दू धर्मग्रंथों में श्रावण माह की विशेष महत्व है, कहा जाता है कि 'श्रावणे पूजयेत शिवम्'। अर्थात श्रावण मास में शिव पूजा विशेष रूप से फलदाई है। इसलिए पूरे माह शिवभक्त महादेव की उपासना करके उन्हें प्रसन्न करते है। माना जाता है कि श्रावण मास शिव को अतिप्रिय है, शिव के भक्त पूरे माह उपासना करते है, कुंवारी युवतियां पार्वती और भोले भंडारी को प्रसन्न करके अपने लिए सुयोग्य वर की प्रार्थना करती हैं। 
 
सावन माह शुरू हो चुका है, भोले के भक्त पैदल यात्रा करते हुए गंगा जल लेने के गंगा नदी की तरफ कूच कर चुके हैं। इसी बीच मऊ के दोहरीघाट घाघरा नदी के रामघाट से एक भक्त को 50 किलो चांदी का शिवलिंग मिला, जिसे पाकर गांव के लोग बेदद खुश हैं और इसे शिव का चमत्कार मान रहे हैं। चांदी के इस शिवलिंग को मंदिर लाकर ग्रामीणों ने रुद्राभिषेक किया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद इस शिवलिंग को अपने कब्जे में ले लिया है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक यह शिवलिंग आलौकिक है। शिवलिंग मिलने की कहानी भी दिलचस्प है, दोहरीघाट कस्बे के रहने वाले राममिलन निषाद सुबह सरयू नदी में नहा रहे थे। नहाने के बाद उन्होंने पूजा पात्र को धोने शुरू किया तो, उन्हें कुछ चमकती चीज का नदी में होने का आभास हुआ। उन्होंने उस चमकती वस्तु को पहले खुद निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाने पर मदद के लिए मछली पकड़ रहे रामचंद्र निषाद को बुलाया। दोनों ने मेहनत करते हुए सवा फुट ऊंचा चांदी का शिवलिंग निकाला। यह शिवलिंग 50 किलोग्राम का है।
 
मऊ के एसपी अविनाश पांडे के मुताबिक दोहरीघाट थाना क्षेत्र घाघरा नदी से एक शिवलिंग मिला है, जो कौतूहल का विषय बना हुआ है। नदी में शिवलिंग मिलने के बाद उसकी विधिवत पूजा-अर्चना करा कर थाने के माल खाने में रखा गया है। शिवलिंग कहां से आया, कौन लाया इसकी जांच के लिए एजेंसियों की सहायता ली जा रही है, यदि इसके पीछे किसी की शरारत या कोई अन्य मकसद जांच में नही पाया जाता तो इस शिवलिंग को ग्रामीणों की इच्छा अनुसार स्थापित कर दिया जाएगा। फिलहाल शिवलिंग पाकर कस्बे के लोग प्रसन्न हैं और सावन माह में इसे शिवजी का आशीर्वाद मान रहे हैं।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

अगला लेख