dharma sangrah
✕

Sidhu Moose Wala Murder : सिद्धू मूसेवाला मर्डर मिस्ट्री, उत्तराखंड से STF ने पकड़े 6 संदिग्ध

Updated: सोमवार, 30 मई 2022 (18:26 IST)
देहरादून। Sidhu Moose Wala Murder Mystery : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। हत्या को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाए हैं। इस बीच खबरें हैं कि सिद्धू की हत्या में शामिल 6 संदिग्ध लोगों को उत्तराखंड के देहरादून में पकड़ा गया है। खबरों के मुताबिक इनमें से एक सिद्धू की हत्या में शामिल हो सकता है।

उत्तराखंड स्‍पेशल टॉस्‍क फोर्स (STF) की सहायता से इन्हें पकड़ा है। देहरादून के नया गांव चौकी पर पकड़ा गया। पंजाब पुलिस कुल 6 लोगों को लेकर रवाना हुई है। इन सभी को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि ये लोग बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं। बिश्नोई गैंग ने ही सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

खबरों के मुताबिक ये उस तीर्थयात्रियों के झुंड में छुपे हुए थे, जो हेमकुंड साहिब जा रहा था। सिद्धू मूसे वाला की कल पंजाब के मानसा में अपनी एसयूवी से सफर करते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कहा कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला को एक स्वचालित असॉल्ट राइफल से 30 गोलियां मारी गई थीं।

मूसे वाला ने इस साल के शुरुआत में कांग्रेस के टिकट पर पंजाब का विधानसभा चुनाव लड़ा था। हत्या के मामले में अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 6 लोगों को मानसा से पकड़ा गया है, ये सभी बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं। 2 लोगों को पटियाला से हिरासत में लिया गया है।

पंजाब पुलिस ने हत्या की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है। मूसेवाला उन 400 से अधिक लोगों में शामिल थे जिनकी सुरक्षा में पंजाब सरकार ने शनिवार को ही कटौती की थी।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख