Hanuman Chalisa
✕

सिद्धू पर अमरिंदर मंत्रिमंडल में बवाल, साथी मंत्री ने मांगा इस्तीफा

Updated: शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (19:42 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ टिप्पणी को लेकर राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री ने शनिवार को नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे की मांग की। इस बीच क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू अपने उस बयान से भी पलट गए कि करतारपुर गलियारे के आधारशिला कार्यक्रम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पाकिस्तान भेजा था।
 
चुनाव प्रचार कार्यक्रम के लिए हैदराबाद गए सिद्धू ने शुक्रवार को कहा था कि उन्होंने करतारपुर गलियारे के आधारशिला कार्यक्रम में इसलिए हिस्सा लिया क्योंकि राहुल गांधी ने उन्हें वहां जाने के लिए कहा था।
 
अमरिंदर सिंह की वस्तुत: अनदेखी करते हुए सिद्धू ने कहा था कि वह राहुल गांधी को अपना कैप्टन मानते हैं। अमरिंदर सिंह सेना में कैप्टन रह चुके हैं।
 
पंजाब के मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा, 'अगर वह कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपना कैप्टन नहीं मानते तो उन्हें नैतिक आधार पर मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे देना चाहिए और राहुल गांधी उन्हें जो भी काम कहें, वही करना चाहिए।' 
 
सिद्धू की करतारपुर गुरुद्वारा की यात्रा से अमरिंदर सिंह खुश नहीं थे। इससे पहले सिंह ने कहा था कि अमृतसर में ग्रेनेड हमले के बाद उन्होंने राज्य के स्थानीय निकाय मंत्री को रोकने की कोशिश की थी। ग्रेनेड हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
 
इस बीच सिद्धू ने ट्वीट किया, 'राहुल गांधी ने मुझे जाने को नहीं कहा, मैं पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के निजी बुलावे पर वहां गया था।' 
 
राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री बाजवा ने कहा कि अमरिंदर सिंह पंजाब में हमारे कैप्टन हैं, वह हमारे नेता हैं। मंत्री ने मांग की कि सिद्धू को मुख्यमंत्री से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें कैप्टन साहब को पंजाब में अपने नेता के तौर पर स्वीकार करना होगा।
 
बाजवा ने कहा, 'छोटे भाई को मेरी सलाह है कि वह कम बोलें और काम पर ध्यान लगाएं। आपको सुसंगत रहने की जरूरत है और इसे आपको अपनी आदत बनानी चाहिए।'
 
बाजवा ने कहा कि राहुल गांधी हर किसी के कैप्टन हैं, लेकिन वह मुख्यमंत्री के बारे में सिद्धू की टिप्पणी से इत्तेफाक नहीं रखते।
 
हैदराबाद में संवाददाताओं ने जब सिद्धू से उनकी पाकिस्तान यात्रा को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री से अनुमति नहीं मिलने के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा था, 'राहुल गांधी मेरे कैप्टन हैं। उन्होंने ही मुझे पाकिस्तान भेजा। राहुल गांधी कैप्टन (अमरिंदर सिंह) के भी कैप्टन हैं। बहरहाल, सिद्धू ने सिंह को पिता समान बताया था। इसे पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर एक तंज की तौर पर देखा जा रहा था। (भाषा) 

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं...': राहुल गांधी के वियतनाम दौरे संबंधी सवाल पर भड़के शशि थरूर

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा; जानें दिल्ली का हाल

अगला लेख