dharma sangrah
✕

कहीं चेन्नई भी 'बेरूत' न बन जाए, सालों से पड़ा है 700 टन जब्त अमोनियम नाइट्रेट

Updated: शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (15:55 IST)
चेन्नई। लेबनान की राजधानी बेरूत में अमोनियम नाइट्रेट गोदाम में जैसा भीषण विस्फोट हुआ है, वैसा ही विस्फोट होने का अंदेशा तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भी होने का जताया जा रहा है। यहां करीब 700 टन अमोनियम नाइट्रेट गोदाम में पड़ा हुआ है, जो कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकता है।
 
ऐसे में यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या सरकार चेन्नई को भी बेरूत बनाना चाहती है? प्रारंभिक जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई है कि बेरूत में अत्यधिक विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट के भंडारण में लापरवाही बरती गई जिसके चलते हादसा हुआ। चेन्नई में भी करीब 700 टन अमोनियम नाइट्रेट गोदाम में पड़ा हुआ है तथा यह कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकता है।
ALSO READ: बैरूत में मरने वालों की संख्या 100 से ज्यादा, 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट से हुआ धमाका
पीएमके के प्रमुख एस. रामदॉस ने दावा किया है कि 740 टन अमोनियम नाइट्रेट चेन्नई बंदरगाह पर पड़ा हुआ तथा लेबनान हादसे से सबक लेते हुए जल्द से जल्द इसके निपटान पर फैसला लिया जाए। यह चेन्नई बंदरगाह के पास एक गोदाम में भरा हुआ रखा है और यह खतरनाक साबित हो सकता है।
 
लेकिन दूसरी ओर अधिकारियों का कहना है कि रसायन को पूरी तरह सुरक्षित रूप से रखा गया है और उसकी नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। 2015 में एक आयातक से यह विस्फोटक जब्त किया गया था, क्योंकि इम्पोर्ट करने वाली निजी कंपनी ने इसके लिए अनुमति नहीं ली थी। जब्त अमोनियम नाइट्रेट की कीमत लगभग 1.80 करोड़ रुपए है।

उर्वरकों और विस्फोटकों में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला अमोनियम नाइट्रेट ही लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए धमाके का मुख्य कारण बना है। बेरूत बंदरगाह पर 2014 से ही 2,750 टन विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट रखा हुआ था।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख