Hanuman Chalisa

कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए, 1 ने किया आत्मसमर्पण

Updated: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (08:11 IST)
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ रातभर चली मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मार गिराए गए जबकि तीसरे ने रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया। हाल के सालों में यह पहली घटना है जब किसी आतंकवादी ने मुठभेड़ के दौरान अपने हथियार डाले हैं।
 
पुलिस ने बताया कि इलाके में छुपे कुछ आतंकवादियों के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद शोपियां जिले के बरबग इलाके में शनिवार शाम मुठभेड़ शुरू हुई थी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान छुपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर सुरक्षा बलों ने पलटवार किया, जिससे रविवार सुबह तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। 
 
उन्होंने कहा, ‘अल्ताफ अहमद राथेर और तारिक अहमद भट नाम के दो आतंकवादी इस मुठभेड़ में मार गिराए गए। एक आतंकवादी की पहचान आदिल हुसैन डार के तौर पर हुई, जिसने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।’ डार पिछले कई साल में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया पहला आतंकवादी है। वह करीब चार महीने पहले हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था।
 
प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादी एसपीओ खुर्शीद अहमद गनाई पर हमले में शामिल थे। तारिक शोपियां के चकूरा में सुरक्षा बलों के एक काफिले पर हमले में शामिल था। तारिक बरबग में एसआई गौहर अहमद मल्ला और तुर्क वांगम में बैंक डकैती के मामले में भी शामिल था। (एजेंसी)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख