dharma sangrah
✕

शिवसेना का तंज, कब तक 'कृपा' के बोझ तले दबे रहेंगे नीतीश

Updated: बुधवार, 18 नवंबर 2020 (17:36 IST)
मुंबई। शिवसेना ने बिहार चुनाव में तीसरे नंबर पर रही पार्टी के लिए मुख्यमंत्री पद की 'कुर्बानी' को लेकर भाजपा तंज कसा और कहा कि पिछले साल महाराष्ट्र चुनाव के बाद भगवा दल ने उसके लिए ऐसा करने से इंकार कर दिया था।
 
शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में लिखे संपादकीय में कहा गया है कि यह देखने वाली बात होगी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कब तक ‘कृपा के बोझ तले रहेंगे’ या वह नया मार्ग चुनेंगे। 
 
बिहार में हाल में 243 सीटों पर आयोजित विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित किया गया। इस चुनाव में भाजपा को 74 सीटों पर जीत हासिल हुई, वहीं सहयोगी पार्टी जदयू को 43 सीटों पर जीत मिली। राजद राज्य में 75 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।
 
पिछले साल महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा को 105 सीटों पर जीत मिली थी और उसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना को 56 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। हालांकि मुख्यमंत्री पद को साझा करने की मांग पर मतभेद के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।
 
उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना ने बाद में राकांपा और कांग्रेस पार्टी का दामन थामकर यहां सरकार का गठन किया।
 
‘सामना’ में कहा गया कि महाराष्ट्र में भाजपा को ज्यादा सीटें मिलीं, इसलिए शिवसेना को मुख्यमंत्री का पद नहीं मिला। लेकिन बिहार में उस पार्टी को मुख्यमंत्री का ताज दे दिया गया, जो तीसरे स्थान पर आई। वाह क्या नेकदिली है! राजनीति में इस कुर्बानी का वर्णन करने के लिए स्याही कम पड़ जाए।
 
शिवसेना ने कहा कि चंद्रकांत पाटिल जैसे भाजपा नेता और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी यह मानते हैं कि राकांपा के शरद पवार यहां सरकार चला रहे हैं। संपादकीय में कहा गया कि इन सभी को बिहार पर नजर रखनी चाहिए कि वहां नीतीश कुमार की सरकार कौन चला रहा है। (भाषा)
 
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख