biodatamaker

बच्चों से बोले शिंदे गुट के MLA बांगर, मम्मी-पापा मुझे वोट न दें तो खाना मत खाना

Updated: रविवार, 11 फ़रवरी 2024 (10:41 IST)
Mumbai news in hindi : एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के एक विधायक संतोष बांगर ने बच्चों से यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर आपके मम्मी-पापा मेरे लिए वोट नहीं करते हैं तो 2 दिन तक खाना मत खाना।
 
निर्वाचन आयोग ने हाल ही में चुनाव संबंधी गतिविधियों में बच्चों के इस्तेमाल के खिलाफ दिशा निर्देश जारी किए थे। बहरहाल कलमनुरी के विधायक बांगर की टिप्पणी पर बवाल मच गय।
 
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बांगर को यह कहते हुए सुना गया कि अगर आपके माता-पिता अगले चुनाव में मेरे लिए वोट नहीं करते हैं तो दो दिन तक खाना मत खाना। बताया जा रहा है कि वीडियो हिंगोली जिले में उनके एक जिला परिषद स्कूल के दौरे के दौरान बनाया गया था।
 
विधायक ने बच्चों से कहा कि अगर उनके माता-पिता खाना न खाने की वजह पूछे तो उन्हें कहना है, वोट फॉर संतोष बांगर, तभी हम खाना खाएंगे। इन बच्चों की उम्र 10 साल से कम थी। इसके बाद उन्होंने बच्चों से यह बात दोहराने के लिए कहा कि वे अपने माता-पिता के सामने क्या कहेंगे।
 
बांगर की टिप्पणियों पर कांग्रेस तथा शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
 
राकांपा (शरद पवार गुट) के प्रवक्ता क्लाईड क्रास्टो ने कहा कि बांगर ने स्कूली बच्चों से जो कहा है, वह निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के खिलाफ है इसलिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वह बार-बार उल्लंघन करते हैं और भाजपा का सहयोगी होने के कारण छूट जाते हैं। आयोग को बिना किसी पूर्वाग्रह के उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
 
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने निर्वाचन आयोग से बांगर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की और पूछा कि क्या राज्य के शिक्षा मंत्री सो रहे थे, जब उनकी पार्टी का एक विधायक स्कूली बच्चों से ऐसी बातें कर रहा था। 
 
बांगर ने पिछले महीने उन्होंने कहा कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते हैं तो वह फांसी लगा लेंगे।
 
कलमनुरी पुलिस ने पिछले साल अगस्त में एक रैली के दौरान तलवार लहराने के आरोप में उन पर मामला दर्ज किया था। 2022 में एक मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के कैटरिंग प्रबंधक को थप्पड़ मारने का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुआ था। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Show comments

PM मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं राहुल, Gen-Z है भाजपा के साथ, जानिए किसने किया यह दावा?

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

US-Iran War : ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप तो तेहरान ने कसा तंज, रुबियो बोले- अब चुकानी होगी ‘बहुत बड़ी कीमत’; इराक में ड्रोन अटैक से आग

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

भगवा पहन 'चोरी' का ड्रामा पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश पर बनारस में FIR दर्ज

सभी देखें

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

जिनकी जेब से राममंदिर निर्माण के लिए एक पैसा नहीं निकला, वे लोग कर रहे चंदा चोरी की बात : CM योगी

योगी सरकार ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान, विद्यालयों से घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

अगला लेख