dharma sangrah
✕

योगी सरकार शिवपाल पर मेहरबान, मायावती के बंगले के बाद मिली जेड प्लस सुरक्षा

Updated: शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 (14:47 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया सियासी ट्विस्ट आ गया है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पहले समाजपावी पार्टी के शिवपाल सिंह यादव को बसपा प्रमुख मायावती का खाली बंगला दिया और अब जेड प्लस सुरक्षा की भी मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रदेश में मुलायम सिंह यादव, मायावती तथा अखिलेश यादव के पास ही जेड प्लस सुरक्षा है।
 
 
माना जा रहा है कि सरकार ने शिवपाल सिंह यादव को मिली धमकी के बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ाने का निर्णय लिया है। हाल ही में इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट में मोर्चा प्रमुख की सुरक्षा रिपोर्ट के बारे में बताया गया, जिसमें जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी से विधायक शिवपाल सिंह यादव को मायावती के खाली बंगले को आवंटित करने के लिए बारे में उल्लेख किया गया था। शिवपाल को जेड प्लस सुरक्षा देने के बाद विपक्षी दलों की नाराजगी और अधिक बढऩे वाली है। उन्हें मायावती का खाली बंगला देने के लिए सरकार पर पहले ही सवाल खड़े हो रहे हैं। 
 
 
इससे पहले राज्य संपत्ति विभाग ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को जो 6 एलबीएस (लाल बहादुर शास्त्री) बंगल आवंटित किया है, उसमें कभी बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती का दफ्तर था। यह बंगला उन्हें बतौर विधायक आवंटित किया गया है। बताया जा रहा है कि अब इस बंगले में शिवपाल अपनी पार्टी का दफ्तर बनाएंगे। बंगले का आवंटन होने के बाद शिवपाल तत्काल बंगले में गए और वहां का निरीक्षण किया।
 
 
राज्य संपत्ति विभाग के इस फैसले को कुछ लोग सियासी समीकरण से भी जोड़कर देख रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में मायावती और अखिलेश बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन बनाने जा रहे हैं। ऐसे में शिवपाल पर प्रशासन की इस मेहरबानी से कई कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा यह भी है कि अखिलेश के खिलाफ शिवपाल को आगे बढ़ाकर बीजेपी कुछ और मौके ढूंढ रही है। 
 
 
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मैं लगातार पांच बार से विधायक हूं। मैं पूर्व मंत्री रहा हूं, जिसके लिए मैंने बड़े स्थान की मांग की थी। इसके बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो से रिपोर्ट मांगी गई और उनकी रिपोर्ट के बाद ही सरकार ने यह नया घर मुझे आवंटित किया गया। मुझे बंगला के आवंटन में सभी नियमों का पालन किया गया है। 
 
 
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मायावती इसी बंगले के पास दूसरे बंगले में शिफ्ट हो गई थीं। ऐसे में शिवपाल और मायावती अब पड़ोसी भी हो गए हैं। 
 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

अगला लेख