biodatamaker
✕

20 करोड़ दो नहीं तो पूरे कर्नाटक में करेंगे धमाके, शिवकुमार और सिद्धारमैया को मिला धमकी भरा मेल

अंबारी उत्सव बस में धमाका करने की धमकी

Updated: मंगलवार, 5 मार्च 2024 (23:01 IST)
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि उन्हें और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक ईमेल मिला है जिसमें 25 लाख अमेरिकी डॉलर (20.7 करोड़ रुपए) का भुगतान नहीं करने पर राज्य में विस्फोट करने की धमकी दी गई है। यह मेल 1 मार्च को 'द रामेश्वरम कैफे' नामक भोजनालय में कम तीव्रता वाले विस्फोट के ठीक बाद आया है।   
 
राज्य कांग्रेस प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने ईमेल को पुलिस अधिकारियों को भेज दिया है और पुलिस ईमेल भेजने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को तीन दिन पहले मेल मिला था, यह मेरे फोन में है और मैंने इसे जांच के लिए पुलिस को भेज दिया है।"
 
उनके अनुसार, प्रेषक शाहिद खान10786 है, जिसने भविष्य में संवाद के लिए एक और ईमेल आईडी भी साझा की है।
ALSO READ: CBI लौटी खाली हाथ, शेख शाहजहां को बंगाल पुलिस ने नहीं सौंपा, ED ने जब्त की संपत्ति
धमकी भरे ईमेल में लिखा है : "चेतावनी-एक आपने हमारी फिल्म का ट्रेलर देखा, अगर आप हमें 25 लाख अमेरिकी डॉलर नहीं देंगे तो हम पूरे कर्नाटक में बस, ट्रेन, टैक्सी, मंदिर, होटल और सार्वजनिक स्थानों पर बड़े विस्फोट करेंगे।"
 
मेल में कहा गया है, "चेतावनी- दो हम आपको एक और ट्रेलर दिखाना चाहते हैं, अगले ट्रेलर में हम अंबारी उत्सव बस में धमाका करेंगे। बस में धमाके के बाद हम सोशल मीडिया पर अपनी मांग उठाएंगे और आपको जो मेल भेजा गया है, उसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे। हम विस्फोट के बारे में अगली जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करेंगे।'
ALSO READ: PDA के फॉर्मूले पर योगी कैबिनेट का विस्तार, BJP से 2 और RLD-SBSP से 1- 1 मंत्री ने ली शपथ
शिवकुमार ने कहा, "हमें नहीं पता कि यह मेल फर्जी है, धोखाधड़ी है, सच है, झूठ है या भेजने वाला कोई ब्लैकमेलर है। हमने इसे अपने पुलिस अधिकारियों को भेज दिया है, वे इसकी जांच कर रहे हैं।" भाषा

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

हर्ष संघवी का बड़ा ऐलान: त्योहारों में GSRTC चलाएगा 1,600 अतिरिक्त एसटी बसें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

अगला लेख