kalsarpa dosh calculator
✕

शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ाया 'संस्कारी बाबूजी' का बेटा

Updated: मंगलवार, 4 अक्टूबर 2016 (17:38 IST)
मुंबई। लोकप्रिय अभिनेता आलोक नाथ के पुत्र पर मुंबई के उपनगर में कथित तौर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि अभिनेता के पुत्र शिवांग नाथ के साथ उनके तीन दोस्त थे, जिसमें से दो महिला मित्र थीं। वह सोमवार रात जन्मदिन की पार्टी से वापस लौट रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस ने शिवांग से जब गाड़ी रोकने के लिए कहा, तो उन्होंने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और वहां से भागने का प्रयास किया।
 
बाद में पुलिस ने उनकी कार का पीछा किया और उपनगर बांद्रा के सीवी रोड पर पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें सांताक्रूज पुलिस थाने ले गई।
 
पुलिस ने बताया कि जब शिवांग को पकड़ा गया, जब वह नशे की हालत में था और उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था। हालांकि उनकी महिला मित्रों ने पुलिस से यह कहकर उलझने का प्रयास किया, कि वह लोग कार चला रही थीं।
 
पुलिस उपायुक्त अशोक दुधे ने बताया कि बाद में बांद्रा यातायात पुलिस ने उसके खिलाफ शराब पीकर गाड़ी चलाने, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रखने और पुलिस का आदेश नहीं मानने का मामला दर्ज कर लिया। 
 
दुधे ने बताया कि बताया कि इसके बाद बांद्रा की यातायात पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया। अभिनेता के पुत्र से 2,600 रुपए का जुर्माना भरने और न्यायालय की सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित रहने की शर्त के साथ रिहा कर दिया गया।
 
उल्लेखनीय है कि आलोक नाथ को हिन्दी सिनेमा और टीवी में सराहनीय अभिनय के लिए जाना जाता है। (भाषा) 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख