manglik dosh calculator
✕

भारत का पाक को करारा जवाब, उड़ाईं दो चौकियां, 12 पाक सैनिकों की मौत

Updated: मंगलवार, 4 अक्टूबर 2016 (18:29 IST)
श्रीनगर। पाक सेना द्वारा एलओसी के कई सेक्टरों में की जा रही भीषण गोलाबारी का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने उसे गहरी चोट पहुंचाई है। पुंछ के साब्जियां सेक्टर के सामने वाले इलाके में जवाबी कार्रवाई में पाक सेना की दो सीमा चौकियों को नेस्तनाबूद कर दिया गया। इसके लिए भारी तोपखानों का इस्तेमाल किया तो चौकियों में मोर्चा संभालने वाले दर्जनभर पाक सैनिक भी हलाक हो गए। 
हालांकि इस सेक्टर में हुए नुकसान के बाद अब पाक सेना ने और सेक्टरों में मोर्चे खोल दिए हैं। स्थिति यह है कि पुंछ और राजौरी के सेक्टरों में करीब दर्जनभर उप-सेक्टरों में गोलाबारी अंतिम समाचार भिजवाए जाते समय तक जारी थी, जिसका जबरदस्त जवाब तो दिया जा रहा था, लेकिन हजारों नागरिकों को पलायन इसलिए करना पड़ा था क्योंकि उन्हें भी भारी नुकसान हुआ था।
 
रक्षा सूत्रों के अनुसार, कल साब्जियां में सारा दिन पाक सेना ने गोलों की बरसात करके भारतीय सेना को क्षति पहुंचाई थी। नागरिकों को भी क्षति पहुंची थी। सेना का ऑइल रिजर्व डिपो जल गया तो रात को भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई के लिए अपने तोपखानों का मुंह खोला और साब्जियां के उस पार पाकिस्तान की ट्विन-1 और ट्विन-2 चौकियों को नेस्तनाबूद कर दिया जिनसे सारा दिन गोलों की बरसात होती रही थी। इन चौकियों में तैनात दर्जनभर पाक सैनिकों के भी मारे जाने की खबर है क्योंकि जवाबी कार्रवाई के बाद फिर उन चौकियों से अभी तक कोई फायर नहीं हुआ था।
 
इस बीच रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने कहा कि पाक सेना ने राजौरी जिले के नौशहरा के तीन इलाकों में सुबह सवा पांच बजे से बिना किसी उकसावे के गोलाबारी की। उन्होंने बताया कि पाक सेना ने मोर्टार दागे, स्वचालित हथियार एवं छोटे हथियारों से हमला किया। भारतीय बलों ने भी इसका करारा जवाब दिया।
 
एलओसी पर पिछले 24 घंटों में पांच बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ है। पाक सैनिकों ने कल चार बार सीजफायर का उल्लंघन किया और पुंछ जिले में साब्जियां, शाहपुर-केरनी, मंडी और केजी सेक्टरों में भारी गोलाबारी की और मोर्टार दागे। इस दौरान पांच आम नागरिक घायल हो गए। सेना के ऑइल रिजर्व में गोले से आग लगने के कारण कई दुकानें जल गईं। 
 
पाक सेना ने 2 अक्तूबर को शाम सवा सात बजे से जम्मू जिले की पल्लांवाला बेल्ट के अग्रिम क्षेत्रों में एलओसी के पास गोलाबारी शुरू की। पाक सैनिकों ने 1 अक्टूबर को एलओसी के पास हल्के हथियारों की गोलीबारी के बीच, भारतीय चौकियों और रिहाइशी इलाकों में मोर्टार, आरपीजीएस और एचएमजीएस दागे थे। उन्होंने 30 सितंबर को जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में पल्लांवाला, चपरयाल, समनाम इलाकों में एलओसी पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी।
 
पाक सैनिकों ने गत 29 सितंबर को भी मेंढर के बालनोई इलाके में गोलीबारी की थी। पाक सेना ने पुंछ सेक्टर के साब्जियां में एलओसी के पास भारतीय चौकियों पर गोलाबारी करके 28 सितंबर को भी सीजफायर का उल्लंघन किया था। पाक सेना ने छ: सितंबर को पुंछ सेक्टर में एलओसी के पास भारतीय सेना की चौकियों पर गोलाबारी की थी जबकि उन्होंने जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में भी एलओसी के पास अग्रिम सैन्य चौकियों पर 2 सितंबर को गोलीबारी करके सीजफायर का उल्लंघन किया था।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख