dharma sangrah

सत्ताधारियों ने चुनाव आयोग और लोकतंत्र को अपनी रखैल बना रखा है : शिवसेना

Updated: बुधवार, 30 मई 2018 (22:54 IST)
मुंबई। उपचुनावों के दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में आई खराबी को लेकर निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला करते हुए शिवसेना ने बुधवार को कहा कि कि सत्ताधारियों ने चुनाव आयोग, चुनाव और लोकतंत्र को अपनी रखैल बना रखा है।
 
 
गठबंधन सहयोगी भाजपा के खिलाफ तीखे हमले करते हुए शिवसेना ने सत्तारूढ़ पार्टी को तानाशाही प्रवृत्ति वाला बताते हुए कहा कि कि उन्होंने अपने फायदे के लिए ईवीएम खराब किए हैं। शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय के जरिए चेतावनी दी है कि जिस चुनावी प्रक्रिया से लोगों का विश्वास उठ गया है, वह प्रक्रिया लोकतंत्र के लिए घातक है।
 
लेख में लिखा है कि हिन्दुस्तान दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, ऐसा डंका पीटने का अब कोई अर्थ नहीं रह गया है। ईवीएम ने हमारे लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा दी हैं। वर्तमान तानाशाही, भीड़तंत्र की प्रवृत्ति वाले सत्ताधारियों ने लोकतंत्र को खुद की रखैल बना रखा है। उसने आरोप लगाया कि भाजपा वालों ने ईवीएम को भ्रष्ट कर खुद के लिए इस्तेमाल की गई मशीनरी बना लिया है इसलिए चुनाव और चुनाव आयोग का मतलब पीला हाउस के जंग लगी कोठियों की तवायफ बन गया है।
 
महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया और पालघर लोकसभा उपचुनाव के दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों में आई तकनीकी खराबी की शिकायतों का हवाला देते हुए शिवसेना ने कहा कि लेकिन इसे क्या कहें? ईवीएम की मनमानी पर या मेहरबानी पर हमारी चुनावी मशीनरी सांस ले रही है। लोकतंत्र में 1-1 वोट का मोल है लेकिन हजारों मतदाता घंटों लाइन में खड़े होने के बाद 'बोर' होकर मतदान केंद्र से वापस लौट जाते हैं।
 
'सामना' ने लिखा है कि वर्तमान चुनाव आयोग और उनकी मशीनरी सत्ताधारियों की चाटुकार बन गई है इसलिए वे चुनाव में किए जाने वाले शराब के वितरण, पैसे के वितरण, सत्ताधरियों की तानाशाही, धमकीभरे भाषणों के खिलाफ शिकायत लेने को तैयार नहीं हैं। पार्टी ने गर्मी के कारण ईवीएम में खराबी आने की बात को लेकर चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश यात्राओं पर भी चुटकी ली।
 
उसने लिखा है कि हिन्दुस्तान का मौसम और तापमान बदलता रहता है लेकिन तापमान बढ़ने से प्रधानमंत्री का हवाई जहाज बंद होने का उदाहरण नहीं मिलता। तापमान के कारण भाजपा की मशीनरी का तेजी से दौड़ता हुआ सोशल मीडिया का कम्प्यूटर बंद नहीं पड़ता, सिर्फ ईवीएम कैसे बंद हो जाती है?
 
संपादकीय में लिखा है कि इतने वर्षों से ईवीएम 'भेल' कंपनी या केंद्रीय चुनाव आयोग से मंगाई जाती थी। इस बार चुनाव के लिए ये मशीनें सूरत की एक निजी कंपनी द्वारा मंगाई गईं। ईवीएम में कथित सेटिंग को भाजपा की जीत का कारण बताते हुए 'सामना' ने लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी और उसके कामकाज के प्रति जनता में रोष है। इसके बावजूद वे जीत रहे हैं। इसके पीछे ईवीएम की सेटिंग है। शिवसेना का कहना है कि फिलहाल हमारा चुनाव आयोग सेंव-गाठिया तथा ढोकला खाकर सुस्त पड़ गया है। उसे घोटाले नहीं दिखाई देते। उसे शिकायतें नहीं सुनाई पड़तीं।
 
प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए 'सामना' ने लिखा है कि रूस के पुतिन तथा चीन के शी जिंनपिंग ने उम्रभर सत्ता में रहने की व्यवस्था लोकतांत्रिक तरीके से कर ली है। हिन्दुस्तान में वैसी ही तैयारी शुरू हो गई है, पर वह संभव नहीं है। (भाषा)

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

उज्जैन में नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शनों के लिए उमड़ी भारी भीड़, करंट की अफवाह के बाद भगदड़ जैसी स्थिति; 10 घायल

LIVE: नाग पंचमी पर उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़, कई लोग घायल

रुद्रनाथ मंदिर क्यों है खास? भगवान शिव की मुखाकृति के दर्शन और मंदिर से जुड़ी अद्भुत मान्यताएं

UGC-NET रद्द होने पर राहुल गांधी का NTA पर हमला, बोले- गलती एजेंसी की, सजा छात्रों को क्यों?

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

अगला लेख