dharma sangrah
✕

कोलकाता जा रहा एयर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौटा

Updated: बुधवार, 30 मई 2018 (23:08 IST)
मुंबई। इंदिरा गांधी अंतरराष्टूीय हवाई अड्डे से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौटना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरने वाले ड्रीमलाइनर बी 787-800 विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे 8 बजकर 50 मिनट पर वापस दिल्ली लौटना पड़ा। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
 
 
सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-401 को दिल्ली से कोलकाता के लिए सुबह 6 बजकर 50 मिनट के नियत समय पर उड़ान भरना थी लेकिन इसने नियत समय से 20 मिनट की देरी से उड़ान भरी। इसके उड़ान भरने के लगभग 40 मिनट बाद पायलट ने सूचना दी कि किसी तकनीकी खराबी के कारण विमान को वापस दिल्ली लाया जा रहा है। 
 
विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस संबंध में एयर इंडिया के प्रवक्ता से भी कोई टिप्पणी प्राप्त नहीं हो सकी है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख