dharma sangrah
✕

शिलांग भी बनेगा स्मार्ट सिटी

Updated: रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (12:52 IST)
नई दिल्ली। आवासन और शहरी मामलों के मंत्रालय ने स्मार्ट सिटी मिशन के लिए तय होने वाले शहरों में सौवें या अंतिम नाम को शिलांग के लिए रोक रखा था जिसका हाल ही में इस योजना में शामिल करने की खातिर चयन किया गया है।
 
मेघालय में चुनावों की वजह से शहर की तरफ से अब तक अपना प्रस्ताव नहीं सौंपा गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि 100वें नाम को शिलांग के लिए रोककर रखा गया था। उसने अब तक अपना प्रस्ताव नहीं दिया है। वे अभी चुनाव में व्यस्त हैं। उम्मीद है कि शहर चुनावों के बाद अपना प्रस्ताव सौंपेगा। मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव होने हैं।
 
इस परियोजना के तहत चुने गए शहरों की संख्या अभी 99 है। इस योजना के तहत चुने गए हर शहर को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए केंद्र से 500 करोड़ रुपए मिलेंगे। इतनी ही रकम का योगदान राज्य या शहरी स्थानीय निकाय द्वारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 जून 2015 को 100 स्मार्ट सिटी मिशन की शुरुआत की थी। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख