suvichar

कोलकाता में संवैधानिक संकट, हिरासत में लिए CBI अधिकारी रिहा, मोदी-शाह पर गरजी ममता

Updated: रविवार, 3 फ़रवरी 2019 (22:23 IST)
कोलकाता। शारदा चिटफंड घोटाला मामलों की जांच कर रही सीबीआई की टीम के जिन 5 अधिकारियों को रविवार को कोलकाता पुलिस ने हिरासत में लिया था, उन्हें देर शाम रिहा कर दिया गया। सीबीआई की टीम कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने गई थी। पिछले कई घंटों से यहां संवैधानिक संकट पैदा हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि वे तब तक धरना देंगी, जब तक कि यह मामला सुलझ नहीं जाता।

ममता बनर्जी की प्रेस कांन्फ्रेंस : ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बंगाल दौरे के बाद सीबीआई एक्शन में आई है। यहां पर इमरजेंसी से भी बुरे हालात हैं। ममता ने आरोप लगाया कि सीबीआई को मोदी ने कहा है कि कुछ भी करो। मैंने बहुत अपमान बर्दाश्त किया है। यह सब अजीत डोभाल के इशारे पर किया जा रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि हमने चिटफंड के आरोपियों का गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में 6 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। हमने एसआईटी का भी गठन किया था।
ममता ने यह भी आरोप लगाया कि सीबीआई के माध्यम से हमें डराया जा रहा है। कमिश्नर राजीव कुमार दुनिया के सबसे बेहतरीन अफसर हैं। मेरा काम सबको सुरक्षा देना है। सीबीआई की हिम्मत कैसे हुई बिना वारंट आने की।
 
मोदी और अमित शाह हमें परेशान कर रहे हैं। वे लोग हमारे साथ बदले की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें मोदी के खिलाफ एक होना होगा। मोदी हटाओ, देश बचाओ। ममता ने कहा कि संघीय ढाचे और संविधान पर हमला किया जा रहा है। जब तक मोदी हटेंगे नहीं मैं चुप नहीं बैठूंगी। मेट्रो चैनल के सामने मैं धरने पर बैठूंगी। 
 
इससे पूर्व सीबीआई अधिकारियों को कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के आवास के बाहर रोका गया। सीबीआई के कुछ अधिकारियों को कोलकाता पुलिस कमिश्नर के आवास के बाहर से जबरन पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
 
सीबीआई से टकराव के हालात के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के पुलिस आयुक्त के आवास पर पहुंचीं। इस बीच पुलिस ने कोलकाता में सीबीआई के दफ्तर को ही पुलिस ने घेर लिया।
 
सनद रहे कि कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार शारदा चिटफंड घोटाले के आरोपी हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शारदा चिटफंड घोटाले की जांच करने के लिए सीबीआई को कहा था। इस जांच के लिए ही सीबीआई के अधिकारी पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पहुंचे थे, जो इस घोटाले के आरोपी हैं।
इस बीच भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्‍वीट करके कहा कि सीबीआई के अधिकारी जो निष्पक्ष जांच करना चाहते हैं, उन्हें ममता बनर्जी रोक रही हैं। उन्हें न तो सुप्रीम कोर्ट का, केंद्र सरकार का, सीबीआई का डर है। इस पूरे नाटकीय घटनाक्रम को पूरा देश देख रहा है।
 
देश में अपने किस्म का यह पहला मौका है, जब सीबीआई के अधिकारी किसी भ्रष्टाचार के मामले में पूछताछ करने पहुंचे और खुद ही उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना था कि बिना सर्च वारंट के सीबीआई अधिकारी पहुंचे थे। रात करीब पौने 9 बजे इन अधिकारियों को रिहा कर दिया गया। कोलकाता में जिस सीबीआई हेडक्वार्टर को पुलिस ने घेरा था, वहां से भी पुलिस हट गई है। फिलहाल यहां पर सीआरपीएफ के जवान तैनात हो गए हैं।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

यूपी के स्टार्टअप्स को योगी सरकार का भरोसा, फाउंडर्स बोले- बढ़ेगा इनोवेशन का दायरा

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

अगला लेख