dharma sangrah
✕

Shakti Scheme : कर्नाटक में 1 करोड़ महिलाओं ने की सरकारी बसों में नि:शुल्क यात्रा

Updated: बुधवार, 14 जून 2023 (19:27 IST)
Shakti scheme launched in Karnataka : कर्नाटक में शक्ति योजना की शुरुआत के बाद मंगलवार को 51.53 लाख महिलाओं ने सरकारी बसों में नि:शुल्क यात्रा की, जिससे सरकारी खजाने पर 10.82 करोड़ रुपए का भार पड़ा।

इसके साथ ही योजना के तहत अब तक करीब एक करोड़ महिलाओं ने सड़क परिवहन निगम की सामान्य बसों में सफर किया। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को शुरू हुई योजना के तीसरे दिन मंगलवार को 20.57 लाख लोगों ने बेंगलुरु सिटी बसों में नि:शुल्क सफर किया, जिसके लिए सरकार को 2.02 करोड़ रुपए का भार वहन करना पड़ा।

हालांकि कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाली 13.98 लाख महिलाओं पर राज्य सरकार ने अधिकतम 4.12 करोड़ रुपए खर्च किए। आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम की बसों में 11.09 लाख महिलाओं ने यात्रा की।

शक्ति योजना की शुरुआत के बाद से सिर्फ तीन दिनों में राज्य में 98,58,518 महिलाओं ने राज्य की सरकारी बसों में नि:शुल्क यात्रा की, जिससे राज्य के खजाने पर 21.06 करोड़ रुपए का भार पड़ा। गौरतलब है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ता में आने पर शक्ति योजना लागू करने का वादा किया था। (File photo) 
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख