biodatamaker
✕

शकील अहमद ने दल-बदलू विधायकों को बताया गद्दार, सदन से निष्कासन की करेंगे मांग

Updated: बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (17:30 IST)
Shakeel Ahmed Khan's statement regarding defecting MLAs : बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बुधवार को कहा कि पार्टी अपने उन 2 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करेगी जो एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए थे।
ALSO READ: बिहार विधानसभा में विपक्ष नारों पर भड़के CM नीतीश कुमार
खान ने एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। कांग्रेस के 2 विधायक सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम मंगलवार दोपहर भोजन के बाद के विधानसभा सत्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों के साथ बैठे हुए दिखाई दिए थे। बिहार की 243 सदस्‍यीय वाली विधानसभा में कांग्रेस के सिर्फ 17 सदस्य हैं। खान ने कहा कि हम दोनों विधायकों के खिलाफ दल-बदल विरोधी कानून के उल्लंघन को लेकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत करेंगे। हम उन्हें सदन से निष्कासित करने की मांग करेंगे।
 
मीर जाफर से की तुलना : खान ने दोनों विधायकों को गद्दार करार देते हुए उनकी तुलना, नवाब बनने के लिए प्लासी युद्ध के दौरान अंग्रेजों के साथ मिलने वाले मीर जाफर से की। कांग्रेस के 2 विधायकों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की संगीता कुमारी के साथ पाला बदल लिया था। तीनों ने भविष्य की अपनी रणनीति पर चुप्पी साध रखी है और बुधवार को दोपहर के भोजन से पहले के सत्र के दौरान उनमें से कोई भी सदन में मौजूद नहीं रहा।
 
भाजपा में शामिल होने की प्रबल संभावना : हालांकि मंगलवार को विधानसभा परिसर में उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने उनका अभिनंदन किया था। माना जा रहा है कि उनके भाजपा में शामिल होने की प्रबल संभावना है। पिछले दिनों राजद के चार विधायक भी पाला बदलकर राजग में शामिल हो गए थे। राजद सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि हम निश्चित रूप से उनको अयोग्य ठहराए जाने की मांग करेंगे। मुझे आश्चर्य है कि अध्यक्ष सदन के भीतर ऐसा कैसे होने दे रहे हैं।
ALSO READ: बिहार बीजेपी में सम्राट चौधरी के उभार की कहानी
झा ने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव के प्रति जनसमर्थन ने भाजपा को परेशान कर दिया है और अब वह धनबल का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का एहसास नहीं है कि राजद ने अस्तित्व में आने के बाद से हजारों विधायक तैयार किए हैं और ऐसी हरकतों से उसे डराया नहीं जा सकता। बिहार में सत्तारूढ़ राजग के पास वर्तमान में 134 विधायक हैं जिनमें दल-बदल वाले विधायक भी शामिल हैं। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख