Daily Horoscope
✕

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के लिए राहत भरी खबर, इस बड़े नुकसान से बचे

Updated: मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (16:58 IST)
नई दिल्ली। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को मंगलवार को एक बड़ी राहत मिली है। उन्हें बेनामी संपत्ति का लाभार्थी होने के आरोप से दोषमुक्त कर दिया गया। इस मामले में आयकर विभाग के संपत्ति कुर्की के आदेश को अपीलीय न्यायाधिकरण ने आधारहीन बताया है। खान की यह संपत्ति महाराष्ट्र के अलीबाग में है।
 
न्यायिक प्राधिकरण ने शाहरुख खान और एक कंपनी डेजा वू फॉर्म्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आदेश जारी करने के लिए आयकर विभाग को कड़ी फटकार लगाई। इस कंपनी में शाहरुख की पत्नी गौरी खान और उनके ससुराल पक्ष के लोग हिस्सेदार हैं।
 
प्राधिकरण ने कहा कि पिछले साल फरवरी में एक स्वतंत्र निकाय द्वारा कारोबार के संदर्भ में जो वाणिज्यिक लेनदेन किया गया, उसे बेनामी लेनदेन के तौर पर नहीं देखा जा सकता क्योंकि इसके वित्त की व्यवस्था ऋण के माध्यम से की गई।
 
प्राधिकरण के अध्यक्ष डी. सिंघई और सदस्य (विधि) तुषार वी. शाह की खंडपीठ ने कहा, ‘हम इस निर्णय पर पहुंचे हैं कि तालुका अलीबाग के ठाल गांव की यह कृषि भूमि और उस पर बना ढांचा बेनामी संपत्ति नहीं है और जांच अधिकारी द्वारा इसकी कुर्की जायज नहीं है।’ 
 
कर विभाग ने अलीबाग स्थित इस कृषि भूमि, इस पर बने फार्म हाउस और प्लॉट को कुर्क किया था। इन सबका मूल्य करीब 15 करोड़ रुपए है। उसने इस मामले में मेसर्स देजा वू फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड और 53 वर्षीय शाहरुख खान को इसमें वादी बनाया था।
 
विभाग ने बेनामी संपत्ति लेनदेन रोकथाम कानून के तहत कंपनी को बेनामीदार माना क्योंकि उसके नाम पर यह संपत्ति ली गई है जबकि शाहरुख को इस संपत्ति का लाभार्थी माना क्योंकि उन्होंने इसके लिए भुगतान किया। बेनामी लेनदेन रोकथाम कानून वर्ष 1988 में बन गया था लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने नवंबर 2016 में इसे लागू किया।
 
प्राधिकरण की पीठ ने आयकर विभाग को फटकार लगाई कि ‘कुछ मीडिया रिपोर्टों और ऑनलाइन लेखों’ पर विश्वास करके उसने शाहरुख खान को अपने लाभ के लिए बेनामी संपत्ति खरीदने का आरोपी बनाया जो ‘कानून की नजर में गलत और अस्वीकार्य है।’ प्राधिकरण ने 23 जनवरी के अपने आदेश में कहा कि इस बात का कोई आधार नहीं है कि देजा वू फार्म्स ने शाहरुख के तत्काल या भविष्य में फायदे के लिए यह संपत्ति खरीदी है।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

iOS 27 vs One UI 9 : कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

UP PCS 2025 : प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द, हाईकोर्ट ने नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने का दिया आदेश

विदेशी मीडिया भी हैरान! 4 लाख मेहमान, 1000 किलो मटन, 5 लाख मिठाइयां, 6 हेलीपैड और 151 लग्जरी कारों के काफिले ने उड़ाए होश

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

उज्जैन के श्री खड़े हनुमान की प्रतिमा में दरारें, DJ और मशीनों का कंपन बनी वजह, पुजारी ने की पुष्‍टि

अगला लेख