Hanuman Chalisa
✕

जब यश चोपड़ा ने शाहरुख खान को प्रेमी बन जाने को कहा

Updated: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 (16:10 IST)
मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान ने प्रेम कहानियों पर आधारित फिल्में करने के लिए खुद को प्रेरित करने का श्रेय लोकप्रिय फिल्म निर्माता यश चोपड़ा को दिया है।

 
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ-कुछ होता है', 'मोहब्बतें', 'दिल तो पागल है', 'देवदास', 'वीर-जारा' और 'जब तक है जान' जैसी फिल्मों में अभिनय करने के कारण वर्षों से शाहरुख को 'किंग ऑफ रोमांस' कहा जाता है।
 
नेशनल यश चोपड़ा मेमोरियल अवॉर्ड लेते हुए खान ने कहा कि मैंने यश चोपड़ाजी के साथ काम 'डर' फिल्म के साथ शुरू किया था जिसमें मैं एक बुरा लड़का बना था। अभिनेता ने बताया कि यशजी मुझे कह रहे थे कि जब तक मैं प्रेमी का किरदार निभाना शुरू नहीं करता हूं तब तक मेरे लिए पेशेवर तौर पर कुछ भी बदलने नहीं जा रहा है। खान का कहना है कि वे शुरुआत में पर्दे पर प्रेमी का किरदार अदा करने से बचते थे।
 
अभिनेता ने कहा कि मैं पर्दे पर प्रेम में डूबा रहने वाले लड़के का किरदार निभाना नहीं चाहता था, क्योंकि मुझे लगता था कि मैं रोमांस में अच्छा नहीं हूं। मैं मानता था कि मैं आकर्षक नहीं हूं लेकिन यशजी मुझे लगातार इस बारे में कहते रहे। 
 
उन्होंने यह भी कहा कि अगर मैं इस तरह का किरदार नहीं निभाता हूं तो मेरा करियर आगे नहीं बढ़ पाएगा। खान ने चोपड़ा को पितातुल्य बताते हुए कहा कि अगर वे नहीं होते तो मैं कभी कश्मीर नहीं जा पाता। 
 
अभिनेता ने कहा कि मेरी मां कश्मीरी है। मेरे पिता ने मुझसे कहा था कि तुम मेरे बिना कश्मीर नहीं जाना इसलिए मैं वहां कभी नहीं गया। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने मुझे वहां बुलाया था लेकिन मैंने उन्हें भी मना कर दिया। 
 
उन्होंने कहा कि मैं तब तक वहां नहीं गया, जब तक कि यशजी ने 'जब तक है जान' बनाने का निर्णय नहीं ले लिया इसलिए सबसे खूबसूरत जगह मैं मेरे पिता (यश चोपड़ा का संदर्भ) के साथ गया और अपने परिवार के साथ गया। (भाषा)
Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

किश्तवाड़ के जंगलों में फायरिंग के बाद 2 SPO लापता; मोबाइल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी

यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद अकोइजम को बड़ी जिम्मेदारी देने पर भड़कीं स्मृति ईरानी, कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

मदर डेयरी के बाद महंगा हुआ अमूल दूध, जानिए अमूल ताजा और गोल्ड की नई कीमतें

Top News 12 November: नेपाल में भूकंप के झटके, दिल्ली में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण और MP में लुढ़का पारा

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

अगला लेख