Hanuman Chalisa

बैंक हड़ताल 28 फरवरी को, सेवाएं प्रभावित होने की आशंका

Updated: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 (16:04 IST)
नई दिल्ली। बैंककर्मियों की 28 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल से सार्वजनिक बैंकों में सामान्य कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की अगुवाई में बैंककर्मियों की यूनियनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

 
एसबीआई, पीएनबी व बैंक ऑफ बड़ौदा सहित ज्यादातर बैंकों ने प्रस्तावित हड़ताल के बारे में अपने ग्राहकों को सूचित किया है और कहा है कि हड़ताल हुई तो उनकी शाखाओं व कार्यालयों में कामकाज प्रभावित होगा, हालांकि निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक तथा कोटक महिंद्रा बैंक में कामकाज सामान्य रहने की संभावना है। सिर्फ चेक समाशोधन का काम प्रभावित हो सकता है। 
 
यूएफबीयू 9 प्रमुख यूनियनों का शीर्ष संघ है लेकिन भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध नेशनल आर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स तथा नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स इस हड़ताल में भाग नहीं ले रहा।
 
ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा कि 21 फरवरी को मुख्य श्रम आयुक्त के यहां हुई सुलह वार्ता विफल रही। बैंक प्रबंधन की अगुवाई कर रहे इंडियन बैंक्स एसोसिएशन ने मांगों व शर्तों पर सहमति नहीं जताई। 
 
उन्होंने कहा कि यूनियनों की मांगों को कोई समाधान नहीं निकल रहा है इसलिए यूएफबीयू ने 28 फरवरी को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि देश में 27 सार्वजनिक बैंकों का कुल कारोबार में लगभग 75 प्रतिशत हिस्सा है। (भाषा)
 
Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख