ramcharitmanas
✕

दुर्घटना में घायल Shabana Azmi की हालत में सुधार, तय नहीं है कब घर लौटेंगी

Updated: बुधवार, 22 जनवरी 2020 (23:29 IST)
मुंबई। पिछले सप्ताह एक दुर्घटना में घायल हुईं बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है लेकिन अभी यह तय नहीं हुआ है कि उन्हें कब अस्पताल से छुट्‍टी मिलेगी और वे घर लौटेंगी।
ALSO READ: शबाना आजमी की हालत स्थिर, ड्राइवर पर दर्ज हुआ तेज गाड़ी चलाने का मामला
शबाना आजमी के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि घायल होने के बाद अभी भी अस्पताल में उनका उपचार जारी है लेकिन डॉक्टर अभी यह कहने की स्थिति में नहीं हैं कि उन्हें कब डिस्चार्ज किया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि शबाना अपने शौहर और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर का 75वें जन्मदिन के जश्न की पार्टी के ठीक एक दिन बाद कार से यात्रा कर रही थी।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर 18 जनवरी को उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई थी। इस भीषण दुर्घटना में आजमी को सिर पर चोट लगी थी।
 
जावेद अख्तर भी शबाना के ठीक पीछे दूसरी कार में सफर कर रहे थे। दुर्घटना के बाद उन्होंने अपनी पत्नी और कार चालक कमलेश कामत को नवी मुंबई स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें उसी दिन अंधेरी स्थित धीरूभाई अंबानी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। कामत पर लापरवाही से कार चलाने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है।

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख