महाराष्ट्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाएं छुड़ाई गईं, 4 गिरफ्तार
Updated: सोमवार, 13 अगस्त 2018 (22:47 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भायंदर में एक लॉज से सैक्स रैकेट चलाने के आरोप में 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यहां से 3 महिलाओं को छुड़ाया गया है।
ठाणे ग्रामीण पुलिस के अतिरिक्त अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने सोमवार को बताया कि सूचना के आधार पर उत्तन तटीय पुलिस ने लॉज पर रविवार तड़के छापा मारा। यहां से शरद शेट्टी, वासु सिंह संधु, शिव प्रसाद शेट्टी और अखिल दफेदार को रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि छापा मारने के पहले पुलिस ने एक नकली ग्राहक को भेजा था ताकि सूचना की सच्चाई का पता चल सके।
कुलकर्णी ने बताया कि अनैतिक देह-व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया जबकि छुड़ाई गई महिलाओं को आश्रय गृह भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ मामले में आगे की जांच कर रहा है। (भाषा)
PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ
अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस