suvichar
✕

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, सीकर में शू्न्य से नीचे पहुंचा तापमान

Updated: गुरुवार, 11 जनवरी 2024 (16:04 IST)
Severe winter in Rajasthan : राजस्थान (Rajasthan) में कड़ाके की सर्दी जारी है, जहां कई इलाकों में बीते 24 घंटे में तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है और मौसम विभाग (Meteorological Department) ने राज्य में अभी शीतलहर (cold wave) जारी रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सीकर में 0 से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, चूरू में 1.0 डिग्री और अलवर तथा पिलानी में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
शीतलहर जारी रहने की संभावना : मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अनुसार चूरू, सीकर, झुंझुनू, अलवर, हनुमानगढ़, करोली जिलों में अगले 2-3 दिन शीतलहर जारी रहने और इसका प्रकोप बढ़ने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान कहीं-कहीं 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। इसी तरह अगले 2 दिन उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में कहीं-कहीं मध्यम स्तर का कोहरा तथा गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में शीत दिवस भी रहने की संभावना है।
 
वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में आसमान साफ रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। राजधानी जयपुर में गुरुवार को सुबह से ही धूप रहने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए सीएम धामी, माणा पास से औली तक 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

अगला लेख