kundali milan
✕

शिक्षक को महंगी पड़ी डाक मतपत्र के साथ सेल्फी

Updated: गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (08:01 IST)
मंडी। चुनावी ड्यूटी पर तैनात तथा अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले एक सरकारी शिक्षक के खिलाफ डाक मतपत्र के साथ सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर जारी करने के कारण मामला दर्ज किया गया है। चुनाव अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
सैंज में एक सरकारी स्कूल में पदस्थापित शिक्षक कमलेश कुमार को शिक्षा विभाग ने भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारी ने बताया कि कुमार के मत को रद्द कर दिया गया है और उन्हें चुनाव ड्यूटी से वापस बुला लिया गया है।
 
कुमार को रिटर्निंग अधिकारी राघव शर्मा के साथ तैनात किया गया था और उन्हें डाक मतपत्र जारी किया गया था ताकि संबंधित मतदन केंद्र पर रिपोर्टिंग से पहले वह मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।
 
शर्मा ने बताया कि मताधिकार का इस्तेमाल करने के दौरान कुमार ने सेल्फी ली जिसमें मतपत्र का सीरियल नंबर आसानी से दिख रहा था। इसके बाद शिक्षक ने यह तस्वीर अपने दोस्तों को भेज दी जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
शर्मा ने पुलिस से शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा। उन्होंने बताया कि शिक्षक का मत रद्द कर दिया गया है और उन्हें चुनाव ड्यूटी में जाने से रोक दिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है जिसकी तरफ से कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। (भाषा)
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख