Hanuman Chalisa
✕

पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पास अभी भी हैं 18 लाख के पुराने नोट

Updated: गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (08:12 IST)
भुवनेश्वर। नोटबंदी को एक वर्ष बीत चुके हैं लेकिन पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर प्रशासन यह निर्णय नहीं कर पा रहा है कि वह उन 18 लाख रुपए का क्या करे जो उसे चलन से बाहर हुए 500 और 1000 रुपए में दान में मिले हैं।
 
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के प्रशासक प्रदीप कुमार दास ने कहा, 'हम दानपात्र में मिले करीब 18 लाख रुपए का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। ये चलन से बाहर हो चुके 500 और 1000 रुपए के नोट में हैं। पुराने नोट चलन से बाहर हो चुके नोट को बदलने के लिए आरबीआई की 31 दिसम्बर 2016 की समयसीमा समाप्त होने के बाद मिले।'

दास ने कहा कि यद्यपि तब एसजेटीए ने रिजर्व बैंक को कई पत्र लिखकर मामले पर विचार करने का अनुरोध किया था लेकिन उसे केंद्रीय बैंक से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।
 
सूत्रों ने बताया कि अभी भी प्रत्येक दिन मंदिर को दान के रूप में जो करीब तीन लाख रुपए मिलते हैं उसमें से करीब 3000 से पांच हजार रुपए चलन से बाहर हो चुके नोट में होते हैं। (भाषा) 

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार

अगला लेख