ganesh chaturthi

कश्मीर में प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी, सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2019 (14:07 IST)
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी ताकि लोग स्थानीय मस्जिदों में जुम्मे की नमाज पढ़ सकें। साथ ही, किसी भी संभावित विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पूरी घाटी में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने प्राधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि किसी भी कश्मीरी को परेशान नहीं किया जाए। इसके बाद यह कदम उठाया गया है।
 
उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि जुम्मे पर लोगों के ऐतिहासिक जामा मस्जिद में एकत्र होने की इजाजत नहीं होगी। लोग अपने इलाके की स्थानीय मस्जिदों में नमाज पढ़ सकते हैं।
 
अन्य अधिकारियों ने बताया कि जुम्मे की नमाज से पहले पूरे कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के फैसले के खिलाफ संभावित विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके। 
 
उन्होंने कहा कि श्रीनगर के सिविल लाइन्स और डल झील इलाके में लोगों को आवाजाही की छूट देने के एक दिन बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये एहतियाती कदम उठाए गए हैं। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख