ganesh chaturthi
✕

पाक गोलाबारी में एक महिला की मौत

Updated: शनिवार, 12 अगस्त 2017 (16:47 IST)
श्रीनगर। पाकिस्तान ने एक बार फिर सुबह जम्मू के पुंछ के मेंढर में युद्धविराम का उल्लंघन किया। सुबह 5.15 से मेंढर सेक्टर में बिना किसी उकसावे के पाक सेना ने गोलाबारी शुरू कर दी। छोटे हथियारों से लेकर मोर्टार तक दागे गए। फायरिंग का एलओसी पर तैनात भारतीय सेना ने मजबूती के साथ माकूल जवाब दिया। फायरिंग 6.45 पर रुक गई।
 
पाक की ओर गोलाबारी में मेंढर इलाके में एक महिला की मौत हो गई। 45 साल की महिला की मौत से परिवार के लोग काफी दुखी है। ये पहली बार नही है कि पाक गोलाबारी में आम आदमी की मौत हुई है।  
 
इस साल अब तक पाकिस्तान ने करीब 250 दफ़ा से ज्यादा युद्धविराम का उल्लंघन किया है जबकि पिछले साल 228 दफा ही पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया था। अभी जबकि साल खत्म होने मे पांच महीने बचे हैं।
 
उधर कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना के कैंप पर आतंकियो ने देर रात दूर से फायर कर भाग निकले। सेना ने जवाबी फायरिंग की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भाग निकले। सेना फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रही है।
 
दूसरी ओर दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकवादियों के भाग निकलने के कारण सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान आज समाप्त कर दिया।
 
पुलिस ने बताया कि त्राल के नूरपोरा इलाके में में कल शाम अल-कायदा के स्वयंभू कमांडर जाकिर मूसा समेत कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने एक तलाशी अभियान शुरू किया।
 
सुरक्षाबलों की ओर से जब क्षेत्र की घेराबंदी की जा रही तभी स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच कई घंटों तक झड़पें हुईं। स्थिति को देखते हुए घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया।
 
सुरक्षाबलों ने क्षेत्र से बाहर निकलने के सभी मार्ग बंद कर दिए। आज सुबह सुरक्षाबलों ने दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन आतंकवादी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे। गौरतलब है कि 9 अगस्त को पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में जाकिर मूसा गुट के तीन आतंकवादी मारे गए थे।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख