dharma sangrah
✕

उदयपुर में फिर धारा 144, जानिए आखिर अब क्या है कारण

Updated: मंगलवार, 16 अगस्त 2022 (13:36 IST)
उदयपुर। कन्हैया लाल टेलर की हत्या के सुर्खियों में आए उदयपुर में एक बार फिर धारा 144 लगा दी गई है। प्रशासन के आदेश के मुताबिक शहर में बिना अनुमति के जुलूस और रैलियां नहीं की जा सकेंगी। इन ताजा प्रतिबंधों को लेकर कई कारण गिनाए जा रहे हैं। नूपुर शर्मा का समर्थन करने के चलते कन्हैया की मुस्लिम कट्‍टरपंथियों ने गला रेतकर हत्या कर दी। 
 
जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने शहर में धारा 144 लगाने के आदेश 15 अगस्त की शाम को जारी किए हैं। इस आदेश के बाद उदयपुर में एक माह के लिए धारा 144 लागू रहेगी। इसके साथ ही सरकारी इमारतों पर झंडे और पोस्टर लगाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि इस समय धारा 144 लगाने का आखिर क्या औचित्य है। 
 
बताया जा रहा है कि चूंकि शहर कन्हैयालाल की हत्या के बाद अशांत हो चुका है। ऐसे में प्रशासन ने ऐ‍हतियात के तौर पर यह कदम उठाया है। पिछले दिनों विश्व आदिवासी दिवस पर महाराणा प्रताप को लेकर एक विवादित बयान सामने आया था। ऐसे में कहा जा रहा है कि राजपूत समाज इसके विरोध में सड़क पर उतर सकता है। शहर में छात्र संघ चुनाव भी होने वाले हैं। अत: कहीं भी बैनर-पोस्टर न लगाए जाएं, इसे ध्यान में रखकर धारा 144 लगाई गई है। (फाइल फोटो)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अम्बेडकर नगर में DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह ने संभाली कमान, देर रात सड़कों पर उतरकर देखी परखी सुरक्षा व्यवस्था

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

अगला लेख