suvichar

बर्फ में फंसे 9 लोगों की SDRF ने बचाई जान, वाहन फिसलकर चट्टान में फंस गया था

Updated: शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (11:33 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में बर्फ में फंसे वाहन सवार सभी 9 लोगों को राज्य आपदा नियंत्रण दल (एसडीआरएफ) ने सुरक्षित निकाल लिया है।
 
एसडीआरएफ के प्रवक्ता प्रवीण आलोक ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात्रि लगभग 10 बजे उत्तरकाशी के थाना बड़कोट से राड़ी टॉप पर वाहन सवार कुछ लोगों के बर्फ में फंसे होने की सूचना मिली।
ALSO READ: Weather update : उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, उत्तराखंड में स्कूल-कॉलेज बंद
सूचना मिलने पर एसडीआरएफ के उपनिरीक्षक (एसआई) मनमोहन सिंह ने टीम के साथ लगभग 60 किलोमीटर दूर (नौगांव, बरनी धारी) पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया और देर रात बाद 6 पुरुष और 3 महिलाओं सहित सभी 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सभी को अन्य मार्ग से 22 किलोमीटर दूर बड़कोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
 
आलोक ने बताया कि ये सभी फंसे हुए यात्री शुक्रवार लगभग रात 8.30 बजे उत्तरकाशी जा रहे थे। दोपहर में हुई भारी हिमपात एवं पाले से यात्रियों का वाहन फिसलकर किनारे चट्टान की ओर फंस गया। अत्यधिक ठंड, भूख-प्यास और रात्रि में मार्ग में फंसे होने के कारण यात्रियों द्वारा सहायता हेतु संपर्क किया गया था। उन्होंने बताया कि इससे पिछले महीने उक्त दुर्गम मार्ग पर आईटीआई के छात्रों को टीम ने सुरक्षित बचाया था।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख