Daily Horoscope
✕

स्कूटी वाले का 117 बार बनाया चालान, अब तक लग चुका है 30 हजार का जुर्माना

Updated: बुधवार, 17 नवंबर 2021 (13:14 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है जिसका अब तक 117 बार चालान कट चुका है। पुलिस एक नियमित वाहन जांच के दौरान एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ा, जो 7 साल के लिए 117 चालान का भुगतान करने से चकमा देने में कामयाब रहा और उस पर अब तक करीब 30 हजार रुपए का जुर्माना लग चुका है।
 
इस व्यक्ति की पहचान फरीद खान के रूप में हुई है, जो स्कूटी चला रहा है और उसका 30 हजार रुपए का चालान बकाया है। वह नामपल्ली के पास बिना हेलमेट पहने गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया था और जब ट्रैफिक पुलिस ने उसके पंजीकरण की जांच की तो पता चला कि उसकी गाड़ी पर 29,720 रुपए के 117 चालान कट चुके हैं।
 
पुलिस ने उसके वाहन को जब्त कर लिया और उसे नोटिस जारी किया कि यदि वह अपना वाहन वापस चाहता है तो उसे ब्याज सहित जुर्माना अदा करना होगा। मोटर वाहन (एमवी) अधिनियम के अनुसार अगर किसी ने 10 से अधिक बार कटे चालान का जुर्माना नहीं भरा है तो पुलिस उसके वाहन को जब्त कर सकती है।(फ़ाइल चित्र)
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

अगला लेख