biodatamaker
✕

टिहरी-गढ़वाल में स्कूल बस खाई में गिरी, 9 बच्चों की मौत

Updated: मंगलवार, 6 अगस्त 2019 (12:22 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में बच्चों को स्कूल ले जा रही एक बस के गहरी खाई में गिरने के कारण मंगलवार को 9 बच्चों की मौत हो गई तथा कई बच्चे घायल हो गए।
 
टिहरी के जिला आपदा परिचालन केंद्र प्रभारी एनके भट्ट ने बताया कि टिहरी के मॉर्डन स्कूल की बस मंगलवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस दौरान कंगसाली के पास बस गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंच गई है।
 
राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्रसिंह रावत ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तेजी से राहत एवं बचाव कार्य करने तथा घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए हैं। इसके अलावा गंभीर रूप से घायलों को हेलिकॉप्टर के जरिए ऋषिकेश के एम्स लाने के निर्देश दिए हैं।
 
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस तथा एसडीआरएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। जिलाधिकारी डॉ. वी. षणमुगम भी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बौराड़ी लाया गया है।
 
जिलाधिकारी ने अस्पताल जाकर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। 10 घायल बच्चों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल 4 बच्चों को बेहतर उपचार के लिए यहां से ऋषिकेश के एम्स में भेजा गया है। (Photo courtesy: Twitter)

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख