Hanuman Chalisa
✕

11वीं में कम नंबर आए, सरपंच की बेटी ने खुद को गोली से उड़ाया

Updated: रविवार, 1 अप्रैल 2018 (22:11 IST)
जींद। हरियाणा में जींद के सिवाहा गांव के सरपंच की बेटी ने ग्यारहवीं में कम अंक मिलने पर आज पिता की गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सिवाहा के सरपंच वेदपाल की बड़ी बेटी (उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है) अंजली पिल्लूखेड़ा के इंडस पब्लिक स्कूल की छात्रा थी। कल अंजली का 11वीं कक्षा का रिजल्ट आया था।

इसमें उसके अच्छे नंबर नहीं आए, जिससे वह परेशान थी। वेदपाल ने पुलिस को बताया कि अंजली ने अगली बार अच्छे नंबर लाने की बात कही थी लेकिन आज सुबह जब वह किसी काम से दूसरे गांव में गए हुए थे तो अचानक अंजली ने उनके मोबाइल पर कॉल की और बोली- 'पापा जल्दी से जल्दी घर आ जाओ।'

उन्होंने बताया कि इतना कहकर अंजली ने फोन काट दिया और उन्होंने दोबारा फोन किया लेकिन उसने नहीं उठाया। वेदपाल के अनुसार जब वह घर पहुंचे तो अंजली की लाश बाथरूम में पड़ी थी और लाश के निकट उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी पड़ी थी। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

अगला लेख