Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार 'प्राकृतिक' है, बनी रहेगी : संजय राउत

रविवार, 29 नवंबर 2020 (21:36 IST)
मुंबई। शिवसेना संजय राउत ने रविवार को भाजपा द्वारा राज्य की महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) की सरकार को 'अप्राकृतिक' बताए जाने की निंदा करते हुए कहा कि यह सरकार 'प्राकृतिक' है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के साप्ताहिक स्तंभ 'रोखठोक' में राउत ने पिछले साल गठबंधन को लेकर हुई बातचीत को याद किया कि किस तरह राष्ट्रवादी कंग्रेस पार्टी (अध्यक्ष) शरद पवार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर तीखी बहस हुई थी।

राउत ने कहा, उन्होंने (पवार) अपने कागज समेटे और गुस्से से कमरा छोड़कर चले गए। मैंने पवार को कभी गुस्से में नहीं देखा था। उन्होंने कहा कि अगली सुबह (23 नवंबर को) भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और राकांपा नेता अजित पवार द्वारा राजभवन में शपथ लिए जाने के बाद स्थिति बदल गई। हालांकि वह सरकार 80 घंटों के भीतर गिर गई।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस को मिलाकर बने सत्तारूढ़ गठबंधन एमवीए को पिछले सप्ताह 'अप्राकृतिक गठबंधन' करार दिया था और कहा था कि यह गठबंधन जल्द टूट जाएगा तथा उनकी पार्टी राज्य में मजबूत सरकार देगी।

राउत ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, भाजपा, सरकार के पतन का पूर्वानुमान लगा रही है और यह कैसे किया जाएगा। यह गुप्त गतिविधियों व केंद्रीय जांच एजेंसियों पर निर्भर करता है। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) कुछ भी करे, मैं जिम्मेदारी से कह सकता हूं कि एमवीए की सरकार बनी रहेगी।

शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि राजनीति में कोई भी संत नहीं होता और न ही सरकार ‘प्राकृतिक’ या ‘अप्राकृतिक’ होती है। उन्होंने कहा, सरकार जब तक रहती है वह प्राकृतिक होती है। उसे अस्थिर करने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जो अवैध निर्माण करते हैं और जो आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी हैं, उनकी रक्षा की जाती है।

राउत ने कहा, अगर ये राजनीतिक दबाव के हथकंडे प्राकृतिक हैं, तो ‘ठाकरे सरकार’ भी प्राकृतिक है। सरकार ने विधानसभा के पटल पर संवैधानिक प्रावधानों के तहत बहुमत साबित किया है।(भाषा)

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

पुरातन-दिव्य-भव्य काशी बनेगी हाईटेक, उच्च तकनीक से होगा भीड़ प्रबंधन, गलियां बताएंगी बाबा के द्वार का रास्ता

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

अगला लेख