Hanuman Chalisa

कर्नाटक में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी : संजय राउत

Updated: रविवार, 6 मई 2018 (15:50 IST)
मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस नंबर 1 पार्टी के रूप में उभरेगी। उन्होंने साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए राज्यों के चुनावों प्रचार में पूरे केंद्रीय तंत्र को झोंकने का आरोप लगाते हुए इस चलन की आलोचना की।
 
 
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में आगामी विधान परिषद चुनाव में भाजपा के साथ समझौते का मतलब यह नहीं है कि शिवसेना 2019 में होने वाले लोकसभा एवं राज्य विधानसभा चुनाव में उसके साथ गठबंधन करेगी। राउत ने साक्षात्कार में कहा कि जहां भी विधानसभा चुनाव होते हैं, वहां केंद्र का पूरा कुनबा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री (प्रचार के लिए) पहुंच जाते हैं। ऐसे में देश और राज्यों के प्रशासन को अधर में छोड़ दिया जाता है। देश ये सबकुछ देख रहा है।
 
उन्होंने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने कितनी गंभीरता से अपने फर्ज को लिया है, यह इससे दिख रहा है कि जहां उनका अपना राज्य धूलभरी आंधी का कहर झेल रहा है जबकि वे कर्नाटक में चुनाव प्रचार करते दिख रहे हैं।
 
शिवसेना नेता ने सवाल किया कि क्या (भाजपा के) केंद्रीय नेतृत्व को प्रदेश के अपने ही लोगों पर भरोसा नहीं है? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दर्जनों चुनावी रैलियों को संबोधित करने की क्या जरूरत है जबकि दिल्ली में शासन के लिए उनकी जरूरत है? शिवसेना महाराष्ट्र और केंद्र की सरकारों में भाजपा की साझीदार है। इसके बावजूद वह कई मुद्दों को लेकर भाजपा के खिलाफ मुखर रही है।
 
राउत ने कहा कि कर्नाटक में इस वक्त धूलभरी आंधी चल रही है और जब छंटेगी तो कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। लोगों ने अब राहुल गांधी को सुनना शुरू कर दिया है। शिवसेना नेता ने उम्मीद जताई कि 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में उनकी पार्टी बहुमत हासिल करेगी और अगला मुख्यमंत्री उनकी पार्टी का ही होगा। (भाषा)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान,कहा मिसाइल छोड़ों तो काजी कैंप पर गिरे, बाद में दी सफाई

मुश्‍किल में स्‍वतंत्र भारद्वाज, दिल्‍ली की अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट से आरोपों का कनेक्‍शन

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

अगला लेख