ramcharitmanas
✕

संजय दत्त को अदालत का समन

Updated: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (14:59 IST)
बाराबंकी (उत्तरप्रदेश)। बाराबंकी की एक अदालत ने अभिनेता संजय दत्त को 2009 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती पर कथित तौर पर की गई टिप्पणियों को लेकर समन जारी किया है।
 
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय यादव ने मंगलवार को समन जारी किया और संजय दत्त को 16 नवंबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया। अभियोजन अधिकारी रमेश चंद कनौजिया ने बुधवार को बताया कि अदालत ने मुंबई के आयुक्त से कहा है कि वे संजय दत्त को समन भिजवाएं।
 
संजय दत्त ने 19 अप्रैल 2009 को टिकैतनगर क्षेत्र में सपा उम्मीदवार के लिए प्रचार के दौरान कहा था कि वे मायावती को जादू की झप्पी देंगे। जिला प्रशासन ने इस जनसभा की वीडियोग्राफी कराई थी। बाद में जिलाधिकारी के निर्देश पर मसौली थाना प्रभारी विनय मिश्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

अगला लेख