• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Sanjay Dutt
Written By
Last Modified: शनिवार, 10 जनवरी 2015 (10:07 IST)

संजय दत्त की छुट्टी 14 दिन बढ़ी

संजय दत्त की छुट्टी 14 दिन बढ़ी - Sanjay Dutt
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त जेल से छुट्टी की अवधि 14 दिन बढ़ गई है। छुट्टी बढ़ाने की अर्जी पर फैसले को लेकर पुणे के जेल अधिकारियों और मुंबई पुलिस के बीच अनिर्णय की स्थिति में संजय दत्त गुरुवार को जेल जाकर वापस घर लौट गए थे। 
एके-56 राइफल रखने और उसे नष्ट करने के जुर्म में पुणे की यरवदा जेल में सजा काट रहे संजय दत्त को 24 दिसंबर को 14 दिन के फर्लो पर रिहा किया गया था।

बाद में उन्होंने अपनी रिहाई की अवधि बढ़ाने की मांग की थी। खबरों के अनुसार इस अर्जी को स्वीकार कर लिया गया है।   (भाषा/एजेंसियां)