sundarkand

पश्चिम महाराष्ट्र में बाढ़ से हालात बिगड़े, सांगली जिला जेल में घुसा पानी

Updated: गुरुवार, 8 अगस्त 2019 (14:02 IST)
सांगली। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से पश्चिमी महाराष्ट्र में हालात बिगड़ गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि सांगली के जिला जेल में भी पानी घुस गया जिसकी वजह से प्रशासन ने कैदियों को ऊपरी मंजिल पर स्थानांतरित किया है। पिछले कुछ दिनों से सांगली में हो रही बारिश की वजह से बुधवार को जिला जेल परिसर पानी से घिर गया, जहां करीब 370 कैदी हैं।
 
अतिरिक्त महानिदेशक (कारागार) सुनील रामानंद ने कहा कि जेल में भूतल की बैरकों में घुटनों तक पानी भरा है। हमनें सभी कैदियों को पहली मंजिल पर बनी बैरकों में स्थानांतरित किया है। अभी तक कैदियों को जेल से बाहर स्थानांतरित करने की जरूरत नहीं पड़ी।
 
पुणे के आयुक्त दीपक म्हैसकर ने बताया कि बुधवार तक पुणे क्षेत्र (पुणे, सतारा, सोलापुर, सांगली और कोल्हापुर जिले) में 1.32 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। एक अन्य अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बारिश और बाढ़ के कारण पश्चिमी महाराष्ट्र में अब तक 16 लोगों की मौत हुई है। सांगली और कोल्हापुर में स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
 
म्हैसकर ने बताया कि करीब 53 हजार लोगों को सांगली, 51 हजार लोगों को कोल्हापुर और 13 हजार लोगों को पुणे से बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ के कारण सांगली-कोल्हापुर और कोल्हापुर-बेलगाम (कर्नाटक) के बीच सड़क मार्ग प्रभावित हुआ है। लोगों को मुंबई-बेंगलुरु (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-4) से बचने की सलाह दी गई है।

नौका पलटने से 9 की मौत : महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित सांगली जिले में बचाव कार्य में जुटी एक नौका के गुरुवार को एक जलाशय में पलट जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख