biodatamaker
✕

शर्मनाक, संभल में वायरल हुआ कुत्‍ते द्वारा शव खींचने का वीडियो

Updated: शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (12:15 IST)
संभल। संभल जिला अस्‍पताल में कुत्‍ते द्वारा एक शव खींचने का वीडियो वायरल होने के बाद एक सफाई कर्मचारी और एक वार्ड ब्वॉय को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही अस्पताल में आपात सेवा में तैनात चिकित्‍सक और फार्मासिस्‍ट से स्‍पष्‍टीकरण मांगा गया है।
 
जिला अस्पताल के मुख्‍य चिकित्‍सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉक्टर सुशील वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद सफाई कर्मचारी और वार्ड ब्वॉय को निलंबित कर दिया गया है और आपात सेवा में तैनात चिकित्सक और फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्‍होंने कहा कि इस मामले में एक जांच समिति गठित की गई है, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ. अमिता सिंह ने कहा कि संभल के जिला अस्पताल की यह घटना बड़ी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है तथा इस मामले में त्‍वरित कार्रवाई की गई है। उन्‍होंने बताया कि सीएमएस द्वारा बनाई गई जांच कमेटी की रिपोर्ट 24 घंटे में आएगी और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
उल्‍लेखनीय है कि अमरोहा की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की संभल जिले में गत दिनों एक दुर्घटना में घायल हो गई थी और उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। अस्‍पताल में रखे लड़की के शव को कुत्‍ता खींच रहा था। इस घटना का करीब 20 सेकेंड का वीडियो वायरल हो गया था। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख