Daily Horoscope
✕

जातिसूचक टिप्पणी पर सलमान, शिल्पा के खिलाफ पुलिस में शिकायत

Updated: रविवार, 24 दिसंबर 2017 (15:10 IST)
मुंबई। मुंबई पुलिस ने रविवार को कहा कि एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से जातिसूचक टिप्पणी करने के लिए अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग वाली एक शिकायत पर वह गौर कर रही है।
 
रोजगार अघाडी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव नवीन रामचन्द्र लाडे ने शनिवार को अंधेरी पुलिस थाना में यह शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में मांग की गई है कि कथित रूप से जातिसूचक टिप्पणी करने के लिए सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
 
अपनी शिकायत में लाडे ने कहा कि एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान खान ने कथित रूप से जातिसूचक टिप्पणी का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि शिल्पा ने भी एक साक्षात्कार में इसका इस्तेमाल किया और इससे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।
 
शिकायतकर्ता ने अभिनेताओं की टिप्पणियों की एक रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है लेकिन अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। अंधेरी पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक पं. थोराट ने कहा कि अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। हम लोग शिकायत के अधिकार क्षेत्र एवं अन्य पहलुओं की पुष्टि कर रहे हैं। अपनी जांच के आधार पर हम कार्रवाई करेंगे। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख