1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Film Tiger Zinda hai, Salman Khan, Film Business

'टाइगर जिंदा है' की पहले दिन की कमाई

Film Tiger Zinda hai
मुंबई। सलमान खान ने फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ से फिर बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी की है। फिल्म ने पहले दिन ही 33.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ साल 2012 में आई ‘एक था टाइगर’ श्रृंखला की अगली फिल्म है।


इस फिल्म में भी कैटरीना कैफ, अंगद बेदी, कुमुद मिश्रा और नवाब शाह ने भूमिकाएं अदा की हैं। लगता है इससे सलमान को ‘ट्यूबलाइट’ के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन से उबरने में मदद मिलेगी जो उनकी ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुल्तान’ जैसी कमाई नहीं कर सकी थी।

निर्माताओं के मुताबिक, ‘टाइगर जिंदा है’ ने पहले दिन 33.75 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह बगैर छुट्टी वाले दिनों में रिलीज होने वाली पहली ऐसी फिल्म है, जिसने आमिर खान की फिल्म धूम-3 की कमाई का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

निर्देशक अली अब्बास जफर ने कहा कि यह बहुत सुखद क्षण है। मैं ‘टाइगर जिंदा है’ के प्रति लोगों के प्यार और फिल्म बनाने वाले वाईआरएफ के पूरे दल का आभारी हूं। यह हम सभी की सामूहिक सफलता है।
(भाषा)
अगला लेख
बॉलीवुड 2017 : हिट-फ्लॉप फिल्म और फिल्म स्टार्स के प्रदर्शन पर एक नजर