sawan somwar

सलमान खान को आया गुस्सा, सुरक्षा गार्ड को लगाया थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Updated: बुधवार, 5 जून 2019 (22:08 IST)
मुंबई। सलमान खान के उस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है जिसमें अभिनेता एक सुरक्षा गार्ड को एक प्रशंसक बच्चे से कथित रूप से ठीक व्यवहार नहीं करने को लेकर थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि यह फिल्म ‘भारत’के प्रीमियर के दौरान हुई जो कि बुधवार को रिलीज हुई।
 
वीडियो में सलमान अपने वाहन की ओर चलते दिख रहे हैं जबकि एक सुरक्षा गार्ड उनके लिए रास्ता बना रहा है। अभिनेता कथित तौर पर सुरक्षा गार्ड द्वारा भीड़ में शामिल एक बच्चे से किए गए व्यवहार को लेकर नाराज हो गए। सलमान ने उस सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मार दिया।
 
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेता की उनके व्यवहार को लेकर आलोचना की, वहीं उनके प्रशंसक उनके समर्थन में उतर आए।
 
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह सलमान खान का अहंकार है, वे यह काम विनम्रता से भी कर सकते थे। 
 
एक प्रशंसक ने लिखा कि बहुत अच्छा सलमान खान। नापसंद करने वाले कुछ नकारात्मक कहानियां बनाएंगे लेकिन आपकी जानकारी के लिए, सलमान खान ने अपने सुरक्षा गार्ड को थप्पड़ मारा जो छोटे बच्चों की देखभाल करने में असफल रहा जो भीड़ में दब रहे थे..।’’ 
 
एक अन्य फैन ने लिखा-‘हे भगवान सलमान खान ने प्रशंसक बच्चे से रुखा व्यवहार करने के लिए एक सुरक्षा गार्ड को वस्तुत: थप्पड़ मार दिया। सलमान खान के कई प्रशंसक अभिनेता को ईद की बधाई देने के लिए उनके बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर एकत्रित हुए थे।

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी का तंज, बोले- ‘बाबर के नाम पर गालियां देते थे, उसी देश ने दिया अवार्ड’

अमेरिका से तनाव, चीन-रूस से नजदीकियां, SCO समिट में पीएम मोदी पर क्यों टिकी हैं दुनिया की निगाहें?

47 किमी और 16 साल की बच्‍ची, बस में 2 दरिंदों ने दिल्‍ली के कश्‍मीरी गेट तक मचाई हैवानियत, जानिए गैंगरेप की पूरी कहानी

Gen Z के मुद्दों पर विपक्ष को जवाब देंगे पीएम मोदी: 11 साल बाद वडोदरा में युवाओं के बीच भरेंगे हुंकार

मैडिसन स्क्वायर पर मोहन भागवत के हिंदु-मुस्लिम वाले बयान और ज़ोहरान ममदानी के विरोध के असली मायने

अगला लेख