Daily Horoscope
✕

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को धमकी देने वाला गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 20 नवंबर 2018 (01:03 IST)
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को कथित रूप से धमकी देने के लिए उत्तरप्रदेश से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी शाहरुख गुलाब नबी उर्फ शेरा ने पुलिस को बताया कि वह बॉलीवुड में काम करने का मौका चाहता था। वह चाहता था कि फिल्म इंडस्ट्री में सलमान उसके 'गॉडफादर' बनें।
 
 
पुलिस के अनुसार शेरा ने 6 अक्टूबर को फोन पर सलमान की निजी सहायक को फोन किया और अभिनेता का निजी नंबर मांगा। अधिकारी ने बताया कि जब निजी सहायक ने नंबर देने से इं कार कर दिया तो उसने अभिनेता को गाली देना शुरू कर दिया और उन्हें (सलमान) जान से मारने की धमकी दी।
 
उन्होंने बताया कि इसके बाद शेरा ने 13 नवंबर को सलमान के पिता सलीम खान को फोन किया और अभिनेता का नंबर मांगा। उसने दावा किया कि वह गैंगस्टर छोटा शकील के लिए काम कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि सलीम खान ने सलमान का नंबर देने से मना कर दिया तो शेरा ने उन्हें धमकी दी।
 
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गिरीश अनावकर ने बताया कि पुलिस से संपर्क किए जाने के बाद हमने बांद्रा पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया और शेरा को इलाहाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। शेरा को सोमवार को मुंबई लाया गया और एक अदालत में पेश किया गया। अधिकारी ने बताया कि अदालत ने उसे 22 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख