Hanuman Chalisa
✕

अजमेर दरगाह का खादिम सलमान चिश्ती गिरफ्तार, वायरल हुआ था नूपुर शर्मा पर धमकीभरा वीडियो

Updated: बुधवार, 6 जुलाई 2022 (09:23 IST)
अजमेर। राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चिश्ती ने नूपुर शर्मा की गर्दन लाने वाले को मकान देने की बात कही थी। चिश्ती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि दरगाह के खादिमों की संस्था ने सलमान के इस बयान से पल्ला झाड़ लिया है।  
 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है कि जिसमें दरगाह का खादिम सलमान चिश्ती कह रहा है कि नूपुर शर्मा की गर्दन लाने वाले को वह मकान देगा। वीडियो में सलमान कह रहा है कि वक्त पहले जैसा नहीं रहा, वरना वह बोलता नहीं। मुझे कसम है पैदा करने वाली अपनी मां की, मैं उसे गोली मार देता।
 
चिश्ती ने आगे कहा कि जो भी नूपुर की गर्दन लाएगा, मैं उसे अपना मकान दे दूंगा। दरगाह का यह खादिम हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास समेत 13 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
 
दूसरी ओर, ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के खादिमों की संस्था अंजुमन कमेटी के पदाधिकारियों ने आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट डालने वाले लोगों से पल्ला झाड़ लिया है। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा है कि गरीब नवाज की दरगाह से हमेशा अमन, सद्भाव और शांति का संदेश जाता रहा है। 
 
कमेटी के सदर गुलाम किबरिया ने बयान जारी कर कहा कि खादिम समुदाय से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर गलत व आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट न डालें। उन्होंने कहा कि इस तरह के वीडियो से अंजुमन कमेटी का कोई सरोकार नहीं है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख