Daily Horoscope
✕

शादी से एक दिन पहले दुल्हन को ले भागा, फिर हुआ हंगामा...

Updated: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (11:53 IST)
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक विवाहित व्यक्ति शादी से एक दिन पहले एक दुल्हन को लेकर भाग गया। इससे क्रोधित होकर लड़की पक्ष के लोगों ने आरोपी के घर पर तोड़फोड़ की और एक पूर्व सभासद की पिटाई भी कर दी।
 
लड़की की आज देहरादून से बारात आनी थी लेकिन इससे पहले सोमवार रात जनकपुरी थाने के खानआलमपुराका का ही रहने वाला शादीशुदा व्यक्ति बिलाल उसे लेकर भाग गया।
 
पुलिस अधीक्षक (शहर) प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष के लोगों ने बिलाल के घर पहुंच तोड़फोड़ की। जब इलाके के पूर्व सभासद नदीम अंसारी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उनकी भी धुनाई कर दी।
 
उन्होंने कहा कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूर्व सभासद को मुक्त कराया। सिंह ने बताया कि पुलिस युवक और युवती दोनों की तलाश कर रही है और जिन लोगों ने तोड़फोड़ की है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस युवक की तलाश मे जगह जगह दबिश दे रही है। (भाषा) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख