Hanuman Chalisa
✕

साध्वी दुष्कर्म मामला : फैसला 25 अगस्त तक सुरक्षित

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (00:31 IST)
पंचकूला। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की स्थानीय अदालत ने सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ लगभग 14 वर्ष पुराने साध्वी दुष्कर्म मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद गुरुवार को अपना फैसला 25 अगस्त तक सुरक्षित रख लिया। 
         
अदालत ने फैसला सुनाने के समय डेरा प्रमुख को 25 अगस्त को अदालत में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले इस मामले में दोनों पक्षों के वकीलों द्वारा अपनी दलीलें पूरी किए जाने के बाद न्यायमूर्ति ने कहा कि वह अपना फैसला 25 अगस्त को सुनाएंगे। 
         
इस बीच पंजाब और हरियाणा सरकारों ने सीबीआई अदालत का गुरुवार को उक्त मामले में फैसला आने की सम्भावना के मद्देनज़र पुलिस को किसी भी उत्पन्न स्थिति से निबटने के लिए  अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे।      
           
उल्लेखनीय है कि डेरा में रहने वाली दो साध्वियों ने डेरा प्रमुख पर डेरा परिसर में उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए  थे। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने इस संबंध में सीबीआई को डेरा प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे। 
 
अदालत के आदेश पर डेरा प्रमुख के खिलाफ 2002 में मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई नेइस मामले में डेरा प्रमुख के खिलाफ 30 जुलाई 2007 को आरोप पत्र दायर किया था। अदालत ने छह सितंबर 2008 को डेरा प्रमुख के खिलाफ आरोप तय किए थे। (वार्ता) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

अगला लेख