ramcharitmanas

सचिन तेंदुलकर की बेटी को परेशान करने वाला गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2018 (09:49 IST)
कोलकाता। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को कथित तौर पर फोन पर परेशान करने को लेकर पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के एक व्यक्ति को  गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।


पुलिस ने बताया कि महीसादल पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले क्षेत्र देबकुंडु गांव का रहने वाला देब कुमार मैती कुछ समय पहले अपने बड़े भाई से मिलने मुंबई गया हुआ था और उसने किसी तरह सारा का फोन नंबर हासिल कर लिया था। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने कई बार सारा को फोन करके शादी करने की अपनी इच्छा जाहिर की।

मुंबई में इस संबंध में तेंदुलकर परिवार ने मामला दर्ज कराया था लेकिन मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने इस पूरे मामले को गुप्त रखा था। पश्चिम बंगाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने हल्दिया में बताया कि मुंबई पुलिस के एक दल ने मैती को अंदुलिया के निकट गिरफ्तार किया और हल्दिया की एक अदालत में पेश किया। अदालत ने मैती को तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की इजाजत दे दी। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और अपने हाथ पर सारा के नाम का बना टैटू भी दिखाया। हालांकि मैती के पड़ोसियों का दावा है कि वह साल 2007 से मानसिक समस्या से गुजर रहा है। (भाषा) 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख