biodatamaker

बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, गणतंत्र दिवस पर दहलाना चाहते थे दिल्ली

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2018 (09:39 IST)
मथुरा। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली को दहलाने की आतंकी साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते जीआरपी ने मथुरा में दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस से संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। इस संदिग्ध आतंकी ने दिल्ली में अपने दो साथियों के छिपे होने की जानकारी भी दी है। 
 
इसके बाद एटीएस और आईबी ने राजधानी की जामा मस्जिद इलाके में कई जगह छापामार कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आतंकी गणतंत्र दिवस के दिन अक्षरधाम मंदिर को दहलाने की साजिश में थे। खबरों के मुताबिक पकड़े जाने के दौरान संदिग्ध आतंकी ने भागने की कोशिश की और पूछताछ के दौरान किसी नुकीली चीज से सीने में पर वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया।
 
जीआरपी को खुफिया एजेंसियों से एक संदिग्ध कश्मीरी आतंकवादी के शताब्दी में यात्रा करने की खूफिया जानकारी मिली थी। रविवार सुबह 8.30 बजे ट्रेन के यहां पहुंचते ही कोच-3 से अनंतनाग (कश्मीर) के गांव बिलगांव के रहने वाले बिलाल अहमद वानी को दबोच लिया गया। उसके पास से अपना तथा एक महिला का आधार कार्ड और एक सिम मिला है। जीआरपी थाने में आर्मी इंटेलीजेंस, इंटेलीजेंस ब्यूरो, लोकल इंटेलीजेंस, एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा और एटीएस ने उससे आठ घंटे पूछताछ की। (एजेंसियां)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख