sundarkand
✕

कांग्रेस आलाकमान जल्द ही जरूरी कदम उठाएगा : सचिन पायलट

Updated: गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (01:04 IST)
जयपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को लेकर वह पार्टी आलाकमान के संपर्क में हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी आलाकमान शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा।

पायलट ने कहा, राजस्थान के संबंध में जो मुद्दे उठाए गए थे उन पर गहराई से चर्चा की गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सरकार और संगठन की बेहतरी के लिए कदम उठा रही है। हम आलाकमान के सम्पर्क में हैं और मुझे विश्वास है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी जो भी आवश्यक है, वह कदम उठाने है जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह हम सभी पार्टी नेताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है कि पार्टी सत्ता में बरकरार रहे और इस संबंध में सुझाव दिए है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सुझाव दिए गए थे। हमने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में बातचीत की है। कमेटी ने संज्ञान लिया है और एक कमेटी का गठन किया गया था, जिसकी बैठके हुई हैं। मुझे विश्वास है कि पार्टी आलाकमान आने वाले समय में उचित निर्णय लेगा, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं की आकांक्षओं को पूरा किया जा सकेगा।

पायलट और 18 अन्य विधायकों ने पिछले साल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी। एक महीने तक चले राजनीतिक संकट के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इस मामले के समाधान के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था।

पायलट ने कहा, जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी को इतना कुछ दिया है उन्हें उनके प्रयासों के अनुपात में राजनीतिक इनाम मिलना चाहिए। यह किसी पद के बारे में नहीं है। हम कांग्रेस के परिवार का विस्तार करना चाहते है। नए लोगों को जोड़ा जाना चाहिए।(भाषा) 

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख