सम्बंधित जानकारी
- पूर्व CJI गोगोई पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली सुप्रीम कोर्ट स्टाफर भी ‘पेगासस लिस्ट’ में
- Pegasus विवाद पर रविशंकर का पलटवार, कांग्रेस से पूछा यह सवाल...
- पेगासस एक साजिश है, भारत की विकास यात्रा पटरी से उतारना मकसद
- Pegasus जासूसी में ‘राहुल और पीके’ समेत ‘भाजपा’ के केंद्रीय मंत्री के भी नाम
- Pegasus जासूसी कांड में कांग्रेस का सरकार पर हमला, गृहमंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा
कांग्रेस, AAP और अकाली दल Corona पर बुलाई गई PM मोदी की सर्वदलीय बैठक में नहीं होंगे शामिल
नई दिल्ली। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कहा है कि वह मंगलवार को कोविड-19 पर सभी पार्टियों के सदन के नेताओं के साथ होने वाली सरकार की बैठक में शामिल नहीं होगी। आम आदमी पार्टी ने भी कहा कि वह भी बैठक में शामिल नहीं होगी। संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ रस्म अदायगी कर रहे हैं।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस बैठक का बहिष्कार नहीं कर रही है, बल्कि वह इसमें शरीक नहीं हो रही है क्योंकि वह चाहती है कि सरकार संसद के दोनों सदनों में तथ्य प्रस्तुत करे।
केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का सहयोगी रह चुका शिरोमणि अकाली दल भी बैठक में हिस्सा नहीं लेगा। शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने यह कहा।
उल्लेखनीय है कि सरकार ने कोविड-19 प्रबंधन पर सभी पार्टियों के सदन के नेताओं की बैठक बुलाई है। स्वास्थ्य सचिव द्वारा बैठक में एक प्रस्तुति देने की उम्मीद है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी शरीक होने की संभावना है।
