Hanuman Chalisa
✕

सचिन पायलट ने CM गहलोत पर लगाए गंभीर आरोप, देंगे भाजपा के भ्रष्‍टाचार के खिलाफ धरना

Updated: रविवार, 9 अप्रैल 2023 (12:49 IST)
जयपुर। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने रविवार को कहा कि वह राज्य की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग को लेकर 11 अप्रैल को एक दिन का धरना देंगे। पायलट ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में अशोक गहलोत BJP के नेताओं को बचा रहे हैं।
 
पायलट ने कहा कि वह 11 अप्रैल को शहीद स्मारक पर एक दिवसीय धरने पर बैठेंगे। उन्होंने इस बारे में जिला प्रशासन को अवगत करा दिया है।
 
पायलट ने कहा कि जब कांग्रेस विपक्ष में थी, तब उन्होंने और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भाजपा की तत्कालीन सरकार में हुए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था और कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद कार्रवाई करने का वादा किया था।
 
पायलट ने अशोक गहलोत पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ साठगांठ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहने के दौरान जितने भी घोटाले हुए उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वह इस मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए एक दिन के धरने पर बैठेंगे।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

देवास में शराब तस्करों के हाथों जान गंवाने वाले टीआई के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता, पत्नी को SI के पद पर मिलेगी नौकरी

माफिया के आगे बेबस खाकी, कानून का राज या गुंडाराज?

आग का गोला बना प्राइवेट जेट, रिहायशी इलाके में क्रैश होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

भगवान राम और बांके बिहारी पर दिए बयान से घिरे धीरेंद्र शास्त्री, मिर्ची बाबा का तीखा हमला; जानें पूरा मामला

'आप' की लिस्ट आते ही पंजाब की राजनीति में भूचाल! 3 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, थामा बीजेपी का हाथ

अगला लेख